Friday, January 15, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 16, 2016


मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं आपका दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार हो सकता है। किसी का भला करने की कोशिश में आप पर ही विपत्ति आ सकती है। लेन-देन न करें।

वृषभ (Taurus): आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन-वृद्धि और पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। नए संपर्क हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini): आज का दिन शुभ होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं।

कर्क (Cancer): आज आप धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन भी चिंतारहित होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

सिंह (Leo): गणेशजी आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। विपरित संयोग का प्रतिकार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है।

कन्या (Virgo): सामाजिक क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्र आभूषण की खरीदी भी हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घनिष्ठता भी बढ़ेगी।

तुला (Libra): आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ बेहतर कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वाभिमान भंग और धन हानि का योग है।

मकर (Capricorn): आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): आज किसी से अधिक विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। निर्णयशक्ति का अभाव होगा।

मीन (Pisces): आपका दिन शुभ फलदायी है। उत्साह तथा स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment