Sunday, January 31, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 01, 2016


मेष (Aries): आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ (Taurus): शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। रुके कार्य आज पूरे होंगे।

मिथुन (Gemini): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च होगा।

कर्क (Cancer): आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ होगी। अनिद्रा सताएगी। स्वाभिमान भंग न हो, ध्यान रखें।

सिंह (Leo): आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा।

कन्या (Virgo): परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौज शौक के साधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें। संयमित व्यवहार करें।

धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा।

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि शारीरिक से रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन (Pisces): आज गणेशजी आकस्मिक धन लाभ का योग देखते हैं। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहना बेहतर होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment