Thursday, January 14, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 15, 2016


मेष (Aries): गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य पूरे कर पाएंगे। परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा और उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी।

वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। मन में अनेक प्रकार की चिंताएं रहेंगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे।

मिथुन (Gemini): आपके लिए बहुत लाभप्रद है आज का दिन। अविवाहितों को जीवनसाथी मिलने का योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है।

कर्क (Cancer): हर काम आज सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

सिंह (Leo): आज निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में दिन बीतेगा। आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी।

कन्या (Virgo): किसी नए कार्य का आज श्रीगणेश न करें, गणेशजी ऐसी सूचना देते हैं। आरोग्य संभालें और बाहर खाना-पीना टालें। आज क्रोधित अधिक रहेगा इसलिए वाणी पर संयम रखें।

तुला (Libra): आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी और वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): गृहस्थ जीवन में शांति और आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius): यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है। संतान के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्य में असफलता से निराशा भी होगी।

मकर (Capricorn): आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य और मनोदशा अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का अभाव रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। मन पर छाए चिंता के बादल दूर होने से मन में उत्साह का संचार होगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको खर्च के साथ ही क्रोध और वाणी पर भी संयम रखने की सूचना देते हैं। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment