Saturday, January 30, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 31, 2016


मेष (Aries): आज आप पर गणेशजी का आशीर्वाद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है।

वृषभ (Taurus): दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ेंगे और योजना अनुसार कार्य करेंगे। अपूर्ण कार्य भी पूर्ण होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। मानभंग से बचें।

कर्क (Cancer): आज संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए कष्ट का अनुभव होगा। परिजनों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन दुख बना रहेगा।

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम बरतें।

तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वैचारिक दृढता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। मानसिक चिंता से आपका मन बेचैन रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। खर्च की संभावना है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर (Capricorn): परिवार और संतान के विषय में संतोष का अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। पदोन्नति मिलने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी।

मीन (Pisces): अनैतिक कार्यों में न उलझें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। आरोग्य के विषय में सावधानी रखें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। रोग के इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment