Tuesday, January 26, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 27, 2016


मेष (Aries): गणेशजी आपको उग्र स्वभाव पर संयम रखने की सलाह देते हैं। आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। पितृपक्ष की ओर से लाभ हो सकता है। संतान के लिए पूंजी निवेश करेंगे।

मिथुन (Gemini): नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। मनमुटाव दूर होगा।

कर्क (Cancer): नकारात्मक अभिगम से व्यवहार न करने की सूचना गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव नहीं कर पाएंगे। निराशा और असंतोष की भावना बनी रहेगी।

सिंह (Leo): आपमें आज आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता और बड़ों से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

कन्या (Virgo): आज किसी दूसरे के अहम के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है।

धनु (Sagittarius): आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक आलस्य का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी। संकटजनक विचार से दूर रहें। विरोधियो से विवाद टालें।

मकर (Capricorn): अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण या व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावना है। भागीदारी से लाभ होगा।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी में उग्रता पर संयम रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment