Monday, January 18, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 19, 2016


मेष (Aries): खर्च में संयम रखने की सलाह गणेशजी देते हैं, क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन और लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरुरत है। दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभ फलदायी है। मानसिक रूप से वैचारिक स्थिरता की अनुभूति होगी। परिणामस्वरुप आप मेहनत के साथ काम करेंगे। आर्थिक उत्तरदायित्व अच्छी तरह से निभाएंगे।

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ बीतेगा। परिजनों के साथ कोई घटना होने की संभावना है। आज कोई कार्य बिना विचारे न करें। खर्च अधिक होगा।

कर्क (Cancer): आज आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों से भेंट होगी। स्त्री मित्रों और व्यापार से विशेष होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा।

सिंह (Leo): व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा।

कन्या (Virgo): आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।

तुला (Libra): आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह गणेशजी देते हैं। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहें। तबियत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वंय के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। नौकरी करनेवालों को लाभ और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn): आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं कर पाएंगें। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

कुंभ (Aquarius): आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों का आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। स्वभाव में हठीलापन टालें।

मीन (Pisces): आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बीतेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का सफल आयोजन होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment