Thursday, January 28, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 29, 2016


मेष (Aries): आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। तबीयत में सुधार होगा।

वृषभ (Taurus): परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। बाहर का भोजन करना टालें।

मिथुन (Gemini): आज आपका मन संवेदनशील रहेगा। विशेष रूप से जलाशय से दूर रहें। मन की परिस्थिति डवांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा।

कर्क (Cancer): आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। मन ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा।

सिंह (Leo): आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको द्विधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। खर्च अधिक होगा।

कन्या (Virgo): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

तुला (Libra): आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार के कार्य कर सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति होगी।

मकर (Capricorn): आपका दिन मिलाजुला रहेगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा।

कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें।

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment