Tuesday, January 12, 2016

आज का राशिफल

 आज का राशिफल


भविष्यफल



मेष (Aries): गणेशजी की कृपा से आज का दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा।

वृषभ (Taurus): आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए भी दिन अच्छा है। अपूर्ण कार्य पूरे होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी।

कर्क (Cancer): गणेशजी को आप का दिन प्रतिकूलताओं से भरा लग रहा है। किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। उपचार और शल्य चिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहें। कार्यों में विघ्न आएंगे।

सिंह (Leo): आज दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo): आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

तुला (Libra): आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक शक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा और संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी।

धनु (Sagittarius): आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है।

मकर (Capricorn): आज आप शेयर मार्केट के सट्टे और व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। विचारों पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius): आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मीन (Pisces): मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी जिस वजह से एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में ध्यान रखें। स्वजनों से दूर रहें, मनमुटाव हो सकता है। (बेजन दारूवाला)





                                 


No comments:

Post a Comment