Thursday, January 21, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 22, 2016


मेष (Aries): गणेशजी की दृष्टि से आज आपका दिन मिश्रफलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में शीघ्र बदलाव आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा।

वृषभ (Taurus): हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप आज गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे, ऐसी चेतावनी गणेशजी देते हैं। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे।

मिथुन (Gemini): आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से होगी, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे।

कर्क (Cancer): आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गंवा देंगे, ऐसी चेतावनी गणेशजी देते हैं। आपका मन विचारों में खोया रहेगा।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है।

तुला (Libra): आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह गणेशजी आपको देते है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें।

धनु (Sagittarius): आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद के साथ व्यतीत होगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आज आप मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन तथा वस्त्र-परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी।

मकर (Capricorn): आपके व्यापार में आज विस्तार हो सकता है, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन के लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा।

कुंभ (Aquarius): आज कोई भी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सूचना गणेशजी देते हैं। आज आपके विचारों में शीघ्र ही बदलाव आएंगे। महिलाओं के लिए अपनी वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी।

मीन (Pisces): आज का दिन अरुचिकर घटनाओं के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। घर में परिवारवालों के साथ वाद-विवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment