Wednesday, January 27, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 28, 2016


मेष (Aries): आज का दिन शुभ है। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतें।

वृषभ (Taurus): आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना टालें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपके हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ मेलजोल से लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी भेंट होगी। मन में नकारात्मक विचारों से बेचैनी रहेगी।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आज आप का कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo): आज के दिन आप की कार्यपद्धति बेहतर रहेगी। बड़ों से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी। आज खर्च अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। परिजनों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें।

तुला (Libra): नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका रहेगा, जिससे मनोबल की दृढ़ता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आपको विशेष लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। पदोन्नति होगी।

मकर (Capricorn): आज के दिन संभलकर चलें। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही न करें। निषेधात्मक विचारों को हावी न होने दें। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। क्रोध पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius): सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है।

मीन (Pisces): आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। कार्यो में विघ्न आएगा। सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment