Monday, January 11, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 12, 2016


मेष (Aries): आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर अहम चर्चा करेंगे। आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ (Taurus): विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन (Gemini): निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ तथा रोग उपचार प्रारंभ करना उचित नहीं होगा। क्रोध को संयम में रखें अन्यथा अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है।

कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। कार्य संपन्न होने में देर होगी।

कन्या (Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने की गणेशजी सूचना देते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधा आएगी।

तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं।

धनु (Sagittarius): आपका दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें।

मकर (Capricorn): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपका प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यवसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखें। धन खर्च का योग है।

मीन (Pisces): आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment