Friday, January 29, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 30, 2016


मेष (Aries): आज का दिन लाभदायक होने के बारे में गणेशजी बताते हैं। वित्तीय नियोजन भी कर सकेंगे। तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आनंद में दिन बीतेगा। लोकहित का कार्य होगा।

वृषभ (Taurus): आपके विचारों और वाणी का जादू लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा। संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। लेखन में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पाचनतंत्र से हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini): निर्णय लेने में आप दुविधा महसूस करेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान होगी। अनिद्रा से अस्वस्थता रहेगी। प्रवास टाल दें। पानी या अन्य तरल पदार्थों से सतर्क रहें। संपत्ति चर्चा से बचें।

कर्क (Cancer): कार्य की सफलता व कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा दिन। स्वजनों से मुलाकात से खुश रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक लाभ व समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधी पराजित होंगे।

सिंह (Leo): स्नेहीजन व मित्रों से संदेश व्यवहार से लाभ होगा। सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन मिलेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। अधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे। स्त्री मित्र सहायक होंगी।

कन्या (Virgo): वैचारिक समृद्धि व वाणी की मोहकता से लाभ होगा। काम निकाल सकेंगे। आज लाभदायक दिन है तन-मन स्वस्थ रहेगा। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी व सुख- आनंद की प्राप्ति होगी।

तुला (Libra): वाणी व व्यवहार को संयम में रखें। उग्र बोलाचाल की आशंका है। आय की अपेक्षा खर्च बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। दुविधाएं व समस्याएं मन की शांति हर लेगी। ईश्वर के स्मरण से शांति मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की कृपा से गृहस्थजीवन में सुख मिलेगा। पत्नी-पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा। विवाह के योग बनेंगे। आय वृद्धि होगी। स्त्री मित्रों से लाभ का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति संभव है।

धनु (Sagittarius): सफलता का दिन है। नई शुरुआत कर सकेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। उच्च पदाधिकारी पदोन्नति पर विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद रहेगा।

मकर (Capricorn): गणेश जी की बहस व खर्च से बचने की सलाह है। लेखन को गति मिलेगी। बेचैनी व थकान अनुभव करेंगे। संतानों की चिंता सताएगी। लंबी यात्रा की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक विचार व क्रोध मानसिक स्वास्थ्य में खलल पहुंचाएंगे। परिवार में तनाव होगा। खर्च नियंत्रित करें। ईष्टदेव की से राहत महसूस करेंगे।

मीन (Pisces): व्यापारियों के लिए उज्जवल दिन है। कलाकार सृजनात्मकता निखारेंगे। मनोरंजन होगा। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद मिलेगा। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी। (बेजन दारूवाला)

 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment