Tuesday, July 12, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 13, 2016


मेष (Aries): आपका आज का दिन बेहद शुभ है। दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, साथ में प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन के भी योग हैं। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें।

वृषभ (Taurus): आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर सकेंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता सता सकती है। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहने की आशंका। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क (Cancer): आज आप संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति हो सकती है। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा।

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबन्धों में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे।

तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक पूरी हो सकेंगी। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद पर खर्च हो सकता है। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रह सकता है। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो इसका ध्यान रखें। संभव हो तो ऑपरेशन को आज टाल दें। स्नहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की भी संभावना है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर (Capricorn): परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मीन (Pisces): आज अनैतिक कार्यों में न उलझें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें साथ ही आरोग्य के विषय में भी सावधानी रखें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर ही रहें तो बेहतर। रोगों के इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment