Friday, July 22, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 23, 2016


मेष (Aries): आज आप का मित्र समूह के साथ आनंद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे और आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानों से भी लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus): आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन (Gemini): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बन्धित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer): प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न ही करें तो बेहतर। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक और अनैतिक कार्यों से दूर ही रहें।

सिंह (Leo): वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव हो सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार और व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में पड़ने से बचें।

कन्या (Virgo): आज आप स्फूर्ति और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर और कार्यस्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा।

तुला (Libra): आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानो की चिंता आपको सता सकती है। विद्या-अभ्यास में बाधाएं आने की आशंका। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर ही रहें तो बेहतर। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर उसके सफल होने की आशंका अधिक।

वृश्चिक (Scorpio): आज शांत चित्त से दिन बिताएंगे। चिंतातुर मन और अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बन्धियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतें।

धनु (Sagittarius): नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी और परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मकर (Capricorn): आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम आपको कठिनाई में से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिवारजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का और भेंट उपहार मिलने से आप आनंदित होंगे।

मीन (Pisces): लोभ या लालच में न फंसें। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें। पूंजी-निवेश से पहले सतर्कता बरतें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों से मतभेद होने की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment