Saturday, July 23, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 24, 2016


मेष (Aries): लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी और आप के कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलता से संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में आनंद-प्रमोद छाया रह सकता है।

मिथुन (Gemini): प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें। आनंद-प्रमोद से सम्बन्धित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएंगे।

कर्क (Cancer): अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता सता सकती है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

सिंह (Leo): स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों और संबन्धियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक रहेगी। क्रोध की भावना अधिक रहेगी।

कन्या (Virgo): आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रह सकती है। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

तुला (Libra): अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। इसलिए संभवतः यात्रा को टाल दें। आकस्मिक खर्च के योग हैं। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण और प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा।

धनु (Sagittarius): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन हो सकता है। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे।

मकर (Capricorn): आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखें। मध्याह्न के बाद आप का मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। भाग्य में वृद्धि के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव अधिक रहेगा। किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी।

मीन (Pisces): धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। किसी के भी कार्य में विघ्न न डालें। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। अकस्मात से संभलकर चलें। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment