Saturday, December 12, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 13, 2015


मेष (Aries): क्रोध पर संयम रखें अन्यथा आपके कार्य और संबंध बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे ऐसा हो सकता है।

वृषभ (Taurus): शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने और कार्य सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से निराशा होगी। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। कार्यभार अधिक रहेगा। प्रवास में विघ्न आएगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद उठाएंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

सिंह (Leo): विद्यार्थिगण भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें, जिससे एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या अनबन हो सकती है।

तुला (Libra): आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भेंट होगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा।

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखें। आपके व्यवहार से किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। नकारात्मकता से दूर रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। आप निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे। स्फूर्ति और प्रसन्नता छाएगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे।

मकर (Capricorn): आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। व्यवसायिक कार्यों में विघ्न आएंगे। प्रतिष्ठा में हानि होगी।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ लाभदायी रहेगा।

मीन (Pisces): व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। कार्यसफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment