Thursday, December 17, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 18, 2015


मेष (Aries): लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। पूंजी निवेश करने से पहले विचार कर लें।

वृषभ (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य, सरलता से संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा।

मिथुन (Gemini): प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें। खरीददारी में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। आज आप स्वस्थ रहेंगे।

कर्क (Cancer): अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में तकरार होने से अस्वस्थता रहेगी। उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके मन को दुःख देगा।

सिंह (Leo): स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न रहेंगे। घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। क्रोध की भावना अधिक रहेगी।

कन्या (Virgo): आपके स्वभाव में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। कार्य में सफलता से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पर्यटन की संभावना है।

तुला (Libra): विचारों में शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। संभव हो तो यात्रा को टाल दें। आकस्मिक खर्च के योग हैं। यश और कीर्ति प्राप्त होगी। वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वभाव से हठीलापन छोड़कर आगे बढें। अनेक समस्याओं का निराकरण होगा। खर्च अधिक होगा। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा।

धनु (Sagittarius): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद में समय बीतेगा।

मकर (Capricorn): आज अधिक वाद-विवाद न करें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी पर संयम रखें। भाग्य में वृद्धि के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। नकारात्मक भावनाओं को महत्व न दें। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें।

मीन (Pisces): धन का लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। किसी के भी कार्य में विघ्न न डालें। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलें। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment