Saturday, December 19, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 20, 2015


मेष (Aries): गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा और उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी।

वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आपका मन कई तरह की चिंता में घिरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों से विरोध होगा। आज शुरू किए गए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे।

मिथुन (Gemini): आपके लिए बहुत लाभप्रद है आज का दिन। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात होगी और लाभ भी हो सकता है।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए आरामदायक है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे, महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। पदोन्नति के योग हैं।

सिंह (Leo): निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। मानसिक अशांति रहेगी।

कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का श्रीगणेश ना करें। आरोग्य संभालें और बाहर के खाने-पीने से बचें। आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे इसलिए वाणी पर संयम रखें। अधिक धन का व्यय होगा।

तुला (Libra): आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीददारी होगी और उन्हें पहनने के प्रसंग भी आएंगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): आप के गृहस्थजीवन में शांति और आनंद का वातावरण होगा और शारीरिक-मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

धनु (Sagittarius): आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। संतान के आरोग्य की चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्य में सफलता न मिलने पर निराशा भी होगी।

मकर (Capricorn): आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में झगड़े से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ (Aquarius): मानसिक रूप से खुद को हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगे।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आपको क्रोध और वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment