Showing posts with label आज का राशिफल मेष वृषभ मिथुन कर्क. Show all posts
Showing posts with label आज का राशिफल मेष वृषभ मिथुन कर्क. Show all posts

Wednesday, December 16, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 17, 2015


मेष (Aries): आज का दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

वृषभ (Taurus): आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। उपहार और मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें।

कर्क (Cancer): आपका दिन प्रतिकूलताओं से भरा प्रतीत हो रहा है। किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। क्रोध से दूर रहें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकता है।

सिंह (Leo): दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन में चिंता रहेगी।

कन्या (Virgo): घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

तुला (Libra): बौद्धिक प्रवृत्ति और चर्चा में आज का दिन बीतेगा। कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक शक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण ढंग से बिताएं। मन चिंताग्रस्त रहेगा और निजी संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। धन हानि और यश हानि हो सकती है।

धनु (Sagittarius): आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर (Capricorn): शेयर मार्केट में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिजनों के साथ विवाद से घर का वातावरण बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखें।

कुंभ (Aquarius): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आध्यात्मिकता और चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी।

मीन (Pisces): मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी जिससे एकाग्रता में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में अधिक ध्यान दें। स्वजनों से दूर रहें, मनमुटाव हो सकता है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

Tuesday, December 15, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 16, 2015


मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

वृषभ (Taurus): व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से प्रगति की दिशा में अग्रसर होंगे। कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है।

मिथुन (Gemini): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकालकर, हताशा से उबर पाएंगे। अनैतिक कार्य मुश्किल में डाल सकता है। अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें।

कर्क (Cancer): किसी के साथ भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से मनोरंजन का आनंद दोगुना हो जाएगा।

सिंह (Leo): व्यापार विस्तार के लिए धन के आयोजन हेतु दिन अनुकूल है। व्यवसायियों को अपने अधीनस्थ लोगों से लाभ होगा। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज, दलाली से आय में वृद्धि की संभावना है।

कन्या (Virgo): वस्त्राभूषणों की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी अभिरुचि विशेष रहेगी। व्यापार में विकास से मन में आनंद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio): व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius): वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार में दिनभर मन लगेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता रखनी पड़ेगी।

मकर (Capricorn): आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius): धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

मीन (Pisces): शेयर-सट्टे से आज आपको आर्थिक लाभ होगा। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धन का खर्च अधिक होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

Monday, December 14, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 15, 2015


मेष (Aries): आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में परिवर्तन की इच्छा होगी। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी।

वृषभ (Taurus): नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की मुलाकात से मन भक्तिमय होगा। लंबे प्रवास का योग है। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन (Gemini): आज आप हर तरह से सावधान रहें। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है।

कर्क (Cancer): आज का पूरा दिन आनंद-प्रमोद और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। सफलता कम मिलेगी।

कन्या (Virgo): आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी की वजह से दर्द रह सकता है। आकस्मिक खर्च की संभावना हैं। शेयर-सट्टे में सावधान रहें।

तुला (Libra): मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप कुछ अधिक भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण परेशान रहेगें। पानी से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio): आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। भाई-बहनों से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): आज निरर्थक खर्च होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी। कार्यभार बढ़ेगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आपका हर काम सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जमानत न लेने की सूचना गणेशजी देते हैं। खर्च अधिक मात्रा में होगा। भ्रांति और अकस्मात से बचें। क्रोध पर संयम रखें।

मीन (Pisces): मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। संतान से लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

Sunday, December 13, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 14, 2015


मेष (Aries): व्यवसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न करें। उग्र चर्चा में न उतरें। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी।

वृषभ (Taurus): अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतें। खान-पान का ध्यान रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता है।

मिथुन (Gemini): आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मन की व्यथा और धन खर्च में वृद्धि होगी।

कर्क (Cancer): व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।

सिंह (Leo): प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखें। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा।

कन्या (Virgo): गणेशजी का कहना है की आज शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक उल्लास और चेतनाशक्ति का आप में अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखें। धन हानि होने की संभावना है।

तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही और प्रफुल्लित रहेंगे।

मकर (Capricorn): वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखें। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभप्रद है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here