Monday, December 28, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 29, 2015


मेष (Aries): आज संभलकर कदम उठाने की गणेशजी सलाह देते हैं। आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे।

वृषभ (Taurus): भावनाओं के बंधन में बंधने का अनुभव होगा। आपके कार्य संपन्न हो जाने से आनंद में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। धन खर्च अधिक होगा।

मिथुन (Gemini): नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखें। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे।

कर्क (Cancer): आज आप भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं इसका ध्यान रखें। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

सिंह (Leo): कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें।

कन्या (Virgo): आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। मध्याहन के बाद मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी।

तुला (Libra): पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): प्रातःकाल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार मन को अस्वस्थ कर सकते हैं। आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे।

मकर (Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद उठाएंगे। मध्याहन के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से तंगी रहेगी।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छाएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कीर्ति प्राप्त होगी। प्रवास-पर्यटन की संभावना है।

मीन (Pisces): आज के दिन आकर्षण से दूर रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। व्यवसायियों को कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment