Friday, December 25, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 26, 2015


मेष (Aries): गणेशजी की दृष्टि से आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आपके मन में जल्द परिवर्तन आएंगे। नौकरी-व्यवसाय में स्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ (Taurus): अनिर्णायकता के कारण हाथ आया अवसर गंवा सकते हैं। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। कोइ नया कार्य शुरू न करें। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।

मिथुन (Gemini): आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन से होगी। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। खर्च पर संयम रखें। मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें।

कर्क (Cancer): मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निर्णय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

कन्या (Virgo): नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। पदोन्नति की संभावना है। अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा।

तुला (Libra): आज आप बौद्धिक और लेखन कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सावधानी से बिताएं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना और नाम-स्मरण से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): आपका दिन आनंद में बीतेगा। आप मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर वस्त्र आज के दिन की विशेषता रहेगी। भागीदारी से लाभ होगा।

मकर (Capricorn): व्यापार में विस्तार हो सकता है। इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएं। धन के लेन-देन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज कोई भी नए कार्य शुरू न करें। आपके विचारो में शीघ्र परिवर्तन आएगा। महिलाओं के लिए वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। खर्च का योग है।

मीन (Pisces): आज का दिन अरुचिकर घटनाओं के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा। घर में परिजनों से वाद-विवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। धन की हानि हो सकती है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment