Monday, December 21, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 22, 2015


मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिजन और मित्रों के साथ स्नेह-मिलन समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा। धन प्राप्ति का योग है।

वृषभ (Taurus): शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप बेचैन रहेंगे। चिंता के कारण मानसिक भार रह सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। आर्थिक संकट की चिंता रहेगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारियों की कृपादष्टि रहेगी। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

सिंह (Leo): आलस और थकान में बीतेगा आज का दिन। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

कन्या (Virgo): खान-पान में विशेष रूप से ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। साथ में वाणी पर भी संयम रखें।

तुला (Libra): आज सांसारिक जीवन का आनंद मना सकते हैं। परिजनों के साथ छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और कीर्ति मिलने का भी योग है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। धन लाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको क्रोध पर संयम रखने के लिए कहते हैं। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है।

मकर (Capricorn): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आपमें स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ झगड़े या निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आपका मन व्यथित रह सकता है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके मन से चिंता का भार कम होगा और आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। छोटे से प्रवास की संभावना है।

मीन (Pisces): नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद को संभव हो तो टाल दें। खान-पान पर संयम रखें। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment