Sunday, December 27, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 28, 2015


मेष (Aries): आज आपमें भावुकता अधिक रहेगी। किसी की बातों या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। मां के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेगें। ग्लानि का अनुभव करेंगे।

वृषभ (Taurus): आपकी चिंताएं कम होने से आप राहत का अनुभव करेंगे। साहित्य लेखन और कलाक्षेत्र में योगदान दे सकेंगे। छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है। वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे।

मिथुन (Gemini): शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य आज पूरे होगें जिससे प्रसन्नता होगी। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होंगी। आपकी खुशी बढ़ेगी।

कर्क (Cancer): दोस्तों, परिजनों और परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देंगे। शुभ समाचार मिलेगा और आर्थिक लाभ भी होगा।

सिंह (Leo): कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। मन में बेचैनी रहेगी और चिंता सताएगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

कन्या (Virgo): गणेशजी का आशीर्वाद आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ दिलाएगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों और मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा।

तुला (Libra): आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। माता की तरफ से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और आलस का अनुभव करेगें। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ मतभेद हो सकता है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको कोई भी नया काम आरंभ न करने और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हैं। आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें। खर्च में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना समय मनोरंजन में बिताएंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगें। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रबल धन लाभ का योग है।

कुंभ (Aquarius): कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है। यश और कीर्ति मिलेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

मीन (Pisces): आज आपकी कल्पनाशक्ति पूरे निखार पर होगी। साहित्य सृजन के लिए दिन उत्तम है। विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment