Thursday, December 24, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 25, 2015


मेष (Aries): गणेशजी आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे।

वृषभ (Taurus): मन की डवांडोल वृत्ति महत्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा करेगा। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन खर्च अधिक होगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे, इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधा का अनुभव करेगा इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की संभावना है।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। लेकिन मन की डवांडोल स्थिति के कारण हाथ में आए हुए अवसर को खो न दें, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या (Virgo): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (Libra): आज आप ज्ञान गोष्ठि में समय व्यतीत करेंगे। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान की मुलाकात लेंगे। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। विदेश में बसनेवाले मित्रों के समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। धन लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): पार्टी पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की गई मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्य जीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।

मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे के लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें।

कुंभ (Aquarius): मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायकता रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको आज के दिन सावधानी रखने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मानहानि होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment