मेष (Aries): आज का दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।                                                                      
                                                                      वृषभ (Taurus): आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। उपहार और मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।                                                                      
                                                                      मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें।                                                                      
                                                                      कर्क (Cancer): आपका दिन प्रतिकूलताओं से भरा प्रतीत हो रहा है। किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। क्रोध से दूर रहें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकता है।                                                                      
                                                                      सिंह (Leo): दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन में चिंता रहेगी।                                                                      
                                                                      कन्या (Virgo): घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा।                                                                      
                                                                      तुला (Libra): बौद्धिक प्रवृत्ति और चर्चा में आज का दिन बीतेगा। कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक शक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।                                                                      
                                                                      वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण ढंग से बिताएं। मन चिंताग्रस्त रहेगा और निजी संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। धन हानि और यश हानि हो सकती है।                                                                      
                                                                      धनु (Sagittarius): आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान मिलेगा।                                                                      
                                                                      मकर (Capricorn): शेयर मार्केट में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिजनों के साथ विवाद से घर का वातावरण बिगड़ सकता है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखें।                                                                      
                                                                      कुंभ (Aquarius): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आध्यात्मिकता और चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी।                                                                      
                                                                      मीन (Pisces): मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी जिससे एकाग्रता में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में अधिक ध्यान दें। स्वजनों से दूर रहें, मनमुटाव हो सकता है। (बेजन दारूवाला)                                                                                                                                                                               
                                                                                                     
No comments:
Post a Comment