Friday, December 18, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 19, 2015


मेष (Aries): धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी। मन में द्विधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन न करें। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे।

वृषभ (Taurus): व्यापार में वृद्धि एवं लाभ। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक सुख रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा।

कर्क (Cancer): आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा में व्यय, पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।

सिंह (Leo): तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है।

कन्या (Virgo): दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में आप प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा।

तुला (Libra): आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख- शांति के वातावरण में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज यात्रा प्रवास का आयोजन न करें। स्वास्थ्य व संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालांकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है।

धनु (Sagittarius): अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठनेवाली द्विधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।

मकर (Capricorn): आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। विद्यार्थियों को सिद्धि हासिल होगी।

कुंभ (Aquarius): महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। नकारात्मक विचार से दूर रहें।

मीन (Pisces): आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment