Tuesday, December 15, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 16, 2015


मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

वृषभ (Taurus): व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से प्रगति की दिशा में अग्रसर होंगे। कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है।

मिथुन (Gemini): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकालकर, हताशा से उबर पाएंगे। अनैतिक कार्य मुश्किल में डाल सकता है। अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें।

कर्क (Cancer): किसी के साथ भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से मनोरंजन का आनंद दोगुना हो जाएगा।

सिंह (Leo): व्यापार विस्तार के लिए धन के आयोजन हेतु दिन अनुकूल है। व्यवसायियों को अपने अधीनस्थ लोगों से लाभ होगा। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज, दलाली से आय में वृद्धि की संभावना है।

कन्या (Virgo): वस्त्राभूषणों की खरीदी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी अभिरुचि विशेष रहेगी। व्यापार में विकास से मन में आनंद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio): व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius): वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार में दिनभर मन लगेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता रखनी पड़ेगी।

मकर (Capricorn): आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius): धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

मीन (Pisces): शेयर-सट्टे से आज आपको आर्थिक लाभ होगा। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धन का खर्च अधिक होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment