Wednesday, December 30, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 31, 2015


मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है।

वृषभ (Taurus): आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि बनाए रखेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे।

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत में ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्य शुरू न करें।

कर्क (Cancer): आज मन में हताशा के कारण खिन्नता रहेगी। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। आपकी अहम की भावना से किसी को चोट पहुंचेगी। खर्च में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहम का टकराव होने की संभावना है।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे। किसी के साथ झगड़ा-झंझट होने में आपका अहम माध्यम बनेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग उत्पन्न होगा।

तुला (Libra): गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापारियों को लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी होगी।

मकर (Capricorn): नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की गणेशजी सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius): प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का हिस्सा रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

मीन (Pisces): दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment