Sunday, December 13, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल December 14, 2015


मेष (Aries): व्यवसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न करें। उग्र चर्चा में न उतरें। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी।

वृषभ (Taurus): अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतें। खान-पान का ध्यान रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता है।

मिथुन (Gemini): आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मन की व्यथा और धन खर्च में वृद्धि होगी।

कर्क (Cancer): व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।

सिंह (Leo): प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखें। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा।

कन्या (Virgo): गणेशजी का कहना है की आज शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक उल्लास और चेतनाशक्ति का आप में अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखें। धन हानि होने की संभावना है।

तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही और प्रफुल्लित रहेंगे।

मकर (Capricorn): वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखें। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभप्रद है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment