Monday, March 14, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 15, 2016


मेष (Aries): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग है। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छा प्लानिंग कर सकेंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृषभ (Tauras): आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे। आपकी वाणी या व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। खर्च अधिक होगा।

कर्क (Cancer): आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुत तरह के लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

सिंह (Leo): आपको कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्व का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। पिता से मतभेद उत्पन्न होगा।

कन्या (Virgo): शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका विवाद होगा।

तुला (Libra): स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक है। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है।

धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn): आपका आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में सृजनात्मकता दिखेगी।

कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण मनमुटाव की संभावना है।

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment