Thursday, March 24, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 25, 2016


मेष (Aries): व्यावसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। परिवार का आनंददायी वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप को यशकीर्ति मिलेगी।

वृषभ (Tauras): बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। मन में चिंता बनी रह सकती है। रोग में आप को राहत का अनुभव होगा। आप के कार्य को प्रशंसा होगी।

मिथुन (Gemini): आज स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में नोंक-झोंक होने की भी संभावना। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना। उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न ही लें तो बेहतर।

कर्क (Cancer): किसी भी कार्य को बिना सोचे-समझे न करें। स्वजनों से हुई भेंट से आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।

सिंह (Leo): वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

कन्या (Virgo): आज के दिन आप की वाणी के प्रभाव से आप ही को लाभ होगा। इससे अन्य लोगों के साथ आप के सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।

तुला (Libra): क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए रखें। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। सोच-समझकर फैसले करें। खर्च की मात्रा अधिक रह सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): जीवनसाथी के सहयोग के लिए आज का दिन शुभ है। आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मध्याह्न के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढ़ सकती है।

धनु (Sagittarius): कार्य की योजनाएं अच्छी तरह से संपन्न होंगी। व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होने के संयोग। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी।

मकर (Capricorn): आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। पिता की ओर से लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): नए कार्य का प्रारंभ आज न ही करें तो बेहतर। स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान पर ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। मध्याह्न के बाद आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

मीन (Pisces): व्यापार में भागीदारी से लाभ होने की संभावना। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करें। प्रवास को टालें। क्रोध पर संयम बरतें। परिवारजनों से साथ तकरार हो सकती है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment