मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ और दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। वाद-विवाद टालें।                                                                      
                                                                      वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभफलदायी है। पूरे दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होने की संभावना। धन से संबन्धित लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।                                                                      
                                                                      मिथुन (Gemini): आप तन और मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। नया काम शुरु करने की योजना बनेगी, परंतु काम शुरू न ही करें तो बेहतर। मानहानि की आशंका। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।                                                                      
                                                                      कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए बहुत बेहतर नहीं दिखता। आज आपमें आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत बना रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण बन सकता है।                                                                      
                                                                      सिंह (Leo): आप का आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे।                                                                      
                                                                      कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा।                                                                      
                                                                      तुला (Libra): आप का दिन शुभफलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे।                                                                      
                                                                      वृश्चिक (Scorpio): आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का खर्च हो सकता है। मानसिक चिंता और शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रह सकते हैं। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।                                                                      
                                                                      धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं।                                                                      
                                                                      मकर (Capricorn): आपके लिए आज का दिन संघर्षमय रह सकता है। व्यापार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढ़ाई के संबन्ध में आपको संतोष का अनुभव होगा।                                                                      
                                                                      कुंभ (Aquarius): आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना है। किसी गहन चर्चा में न ही उतरें तो बेहतर।                                                                      
                                                                      मीन (Pisces): आप का दिन मध्यम फलदायी रह सकता है। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। (बेजन दारूवाला)                                                                                                                                                                               
                                                                    
No comments:
Post a Comment