Saturday, March 19, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 20, 2016


मेष (Aries): परिजनों के साथ उग्र विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। मन चिंताग्रस्त रह सकता है।

वृषभ (Tauras): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा। मध्याहन के बाद झगड़े का वातावरण बनेगा।

मिथुन (Gemini): आपका मन क्रोधित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का खर्च होगा। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।

कर्क (Cancer): आपका दिन आनंद में बीतेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। क्रोध पर संयम रखें।

सिंह (Leo): आज वाणी और वर्तन पर संयम रखें। स्नेहीजनों के साथ मनदुःख हो ऐसे प्रसंग भी बनेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों की तिलांजलि दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें।

कन्या (Virgo): विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए खर्च लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं की आज का दिन आपके लिए शुभ है। धार्मिक काम से लाभ मिलेंगे। अधिकारियों की तरफ से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं और मनोवांछित वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारियों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्थानवृद्धि होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। हताशा और ग्लानि का भाव आपके मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखें। परिजनों के साथ विवाद न करें। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी।

मकर (Capricorn): आज का दिन मित्रों ओर स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।

मीन (Pisces): अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। मध्याहन के बाद घर में शांति का वातावरण रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment