Wednesday, March 30, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 31, 2016


मेष (Aries): आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे लेकिन आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वो गलत दिशा में हो, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है।

वृषभ (Tauras): हाथ में लिया कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा का अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी की कृपा से आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोज का आयोजन करेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा।

कर्क (Cancer): मार्च महीने का आखिरी दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।

सिंह (Leo): आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में बेहतर करेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी।

कन्या (Virgo): आज आपको प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ संबंधों में तनाव आएगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखें।

तुला (Libra): नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक या व्यवहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीददारी होगी। धन लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): संतान का सुख, स्वास्थ्य में सुधार और पढ़ाई में सफलता के लिए समय उत्तम है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथ से धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर (Capricorn): आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। दुर्घटना से बचें।

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतान का शुभ समाचार मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता से लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment