Wednesday, March 16, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 17, 2016


मेष (Aries): विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धा का वातावरण रहेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। छोटे प्रवास की संभावना है।

वृषभ (Tauras): मन की दुविधा ठोस निर्णय पर आने से रोकेगी जिससे हाथ आए अवसर खो देंगे। झक्की स्वभाव के कारण संघर्ष में उतरने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के साथ ही कहीं से गिफ्ट मिलने से आप अधिक खुश होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कर्क (Cancer): शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की दुविधा आपकी निर्णयशक्ति को परखेगी। विशेष रूप से परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी।

सिंह (Leo): आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखें। मित्र मंडल और बुजुर्गों से लाभ होगा।

कन्या (Virgo): नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वापस आएंगे। पदोन्नति की संभावना है।

तुला (Libra): लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। धन का खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करें। नए कार्य शुरू न करें। क्रोध, आवेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। दुर्घटना से बचें।

धनु (Sagittarius): बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में घनिष्ठता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): गणेशजी की कृपा से आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे के लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाई आएगी।

मीन (Pisces): शारीरिक-मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment