Sunday, March 20, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 21, 2016


मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है।

वृषभ (Tauras): आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा।

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। लाभ होने का योग है।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहम की भावना से किसी की भावनाओं को चोट पहुंचेगी।

सिंह (Leo): आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहम का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहम निमित्त बनेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग उत्पन्न होगा।

तुला (Libra): गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बकाया राशि की वसूली होगी।

धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद बढ़ेंगे।

कुंभ (Aquarius): रोमांस, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है।

मीन (Pisces): दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment