Saturday, March 12, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 13, 2016


मेष (Aries): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सफलता से हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दिन लाभदायक रहेगा। उत्तम वस्त्र व भोजन मिलेगा। भेंट-उपहार से प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ (Tauras): आज सावधानीपूर्वक चलने की सलाह है। अनेक चिंताएं रहेंगी। आंख में तकलीफ होगी। मनमुटाव होने से मन में ग्लानि रहेगी। कार्य अधूरे रहेंगे, खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी न हो, ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini): आपको विविध लाभ होंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। पुत्रों-पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारियों की आय बढ़ेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer): नौकरी या व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायक है। नौकरीपेशाओं की पदोन्नति की संभावना है। माता से संबंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। वाहन सुख व सरकारी लाभ मिलेगा।

सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। धार्मिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। धार्मिक प्रवास होगा। स्वास्थ्य साधारण रहेगा। पेट दर्द रहेगा। नौकरी-धंधे में तकलीफ आएगी। संतानों की चिंता रहेगी।

कन्या (Virgo): आज नए कार्य शुरू न करने की सलाह है। बाहर खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गुस्सा अधिक रहेगा, बोलने में संयम रखें। मनमुटाव होगा। पानी से बचें। शत्रुओं से संभलकर रहें।

तुला (Libra): आज आपको सफलता मिलेगी। प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। हताशा व क्रोध की भावनाएं पैदा होंगी। अवसर सरकते प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद होंगे। प्रतिस्पर्धियों से संभलकर रहें। नए कार्य या योजनाएं शुरू न करें।

धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। पेट संबंधी समस्याएं होंगी। संतानों का स्वास्थ्य व पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है। साहित्य और लेखन में रुचि रहेगी।

मकर (Capricorn): आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। मन में खिन्नता आएगी। स्फूर्ति व ताजगी का अभाव रहेगा। मानहानि की आशंका है। छाती में दर्द रहेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप प्रसन्न रहेंगे। मन पर छाए चिंता के बादल दूर होंगे। नए आयोजन को हाथ में लेंगे। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों व स्वजनों के साथ मुलाकात चित्त को प्रसन्न करेगी।

मीन (Pisces): वाणी पर संयम रखें। क्रोध से मनमुटाव की आशंका है। शारीरिक कष्ट होगा, आंख का ध्यान रखें। घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा। खान-पान पर संयम रखें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment