Sunday, March 27, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल March 28, 2016


मेष (Aries): आज का दिन मिलाजुला है। वाणी और व्यवहार में संयम रखने और रागद्वेष से दूर रहने की गणेश जी सूचना देते हैं। अपने छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं।

वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। वैवाहिक सुख मिलेगा। धन लाभ होगा।

मिथुन (Gemini): आज आप का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति मन पर छायी रहेगी।

सिंह (Leo): घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा।

कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से गणेशजी मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी।

तुला (Libra): आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के कारण नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखें, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन साधारण रहेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलने की गणेशजी सूचना देते हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। किसी से विवाद न हो इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें।

मकर (Capricorn): सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज के योग हैं। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप का दिन सानुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। उच्च पदाधिकारीयों एवं बडे-बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपके साथ रहेगा।

मीन (Pisces): मन में व्याकुलता एवं अशांति के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ खर्च होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment