Wednesday, August 19, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 20, 2015


मेष (Aries): आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

वृषभ (Taurus): आप अपने कार्य निर्धारित रूप से पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन (Gemini): नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आपमें आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। छाती में दर्द या अन्य कोई तकलीफ हो सकती है। अनिद्रा सताएगी। धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): शरीर में ताजगी और मन की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्यवृद्धि का योग है।

कन्या (Virgo): परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। प्रवास की संभावना है। आयात-निर्यात के व्यापार में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra): आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। मौज-शौक के साधन और मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी रखें।

धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा।

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों से चर्चा में न उतरें।

मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ का योग है। मानसिक और शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहना हितकर है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment