Monday, August 31, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलSeptember 01, 2015


मेष (Aries): आज का दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे जिससे आपमें ऊर्जा और उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी।

वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों से विरोध होगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आप के लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। आय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क (Cancer): हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकार से भी लाभ होगा।

सिंह (Leo): निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें। आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे। झगड़े से दूर रहें।

तुला (Libra): आनंद-प्रमोद में बीतेगा आज का दिन। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): गृहस्थ जीवन में शांति और आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु (Sagittarius): आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां और समस्या पैदा होगी। संतान के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा।

मकर (Capricorn): आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का अभाव महसूस होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आप को क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment