Monday, August 24, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 25, 2015


मेष (Aries): आज आप अस्वस्थता और बेचैनी का अनुभव करेंगे। आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

वृषभ (Taurus): सावधानीपूर्वक बिताएं आज का दिन। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। प्रवास लाभदायी नहीं है।

मिथुन (Gemini): आपका दिन आनंद-प्रमोद और भोग-विलास में बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा।

सिंह (Leo): आनंद में बीतेगा आज का दिन। प्रिय व्यक्ति से हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

तुला (Libra): आज भाई-बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। नए कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावना है। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। यश-कीर्ति बढ़ेगी।

मकर (Capricorn): व्यवसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। दुर्घटना से संभलकर चलें।

कुंभ (Aquarius): नए कार्यों के आयोजन के लिए दिन शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है।

मीन (Pisces): कार्य में सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापार में वृद्धि और सफलता मिलेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment