Friday, August 28, 2015

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 29, 2015


मेष (Aries): गणेशजी की कृपा से आज दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च होगा।

वृषभ (Taurus): आज का दिन अच्छा बीतेगा। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा वालों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी।

मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है, ऐसा गणेशजी को प्रतीत हो रहा है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।

कर्क (Cancer): गणेशजी को आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः सुझाव देते हैं कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएं।

सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है अतः गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं।

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा।

तुला (Libra): आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी।

धनु (Sagittarius): आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है।

मकर (Capricorn): आज आप शेयर मार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी के कथनानुसार आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है।

मीन (Pisces): आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment