Monday, July 27, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJuly 28, 2015


मेष (Aries): नया काम करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके हित में होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें।

वृषभ (Taurus): दिन का प्रारंभ आनंद-प्रमोद और मित्रों से भेंट से होगा। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाषा का दुरुपयोग न हो इसका ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा।

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन मनोरंजन और आनंद से भरपूर होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा।

कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रम के साथ कार्य करेंगे। पेट की तकलीफ से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह (Leo): आज ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता रहेगी। परिजनों के साथ खटराग हो सकता है। संयम बरतने की सलाह है।

कन्या (Virgo): लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। संबंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। जलाशय से संभलकर चलें।

तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। प्रवास का योग है।

वृश्चिक (Scorpio): मध्यम फलदायी होगा आज का दिन। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे।

धनु (Sagittarius): आज दुर्घटना और शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी।

मकर (Capricorn): व्यापारियों के लिए लाभदायी है आज का दिन। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनेंगे। मानहानि होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में सम्मानित होंगे। उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces): बौद्धिक और लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास और धार्मिक यात्रा के योग हैं। धनलाभ और मित्रों से लाभ का योग है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment