Friday, July 31, 2015

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलAugust 01, 2015


मेष (Aries): उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिवस है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ (Taurus): आज का दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और व्यग्रता बने रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा।

मिथुन (Gemini): नकारात्मक विचारों को मन से दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय अनिष्ट घटना न हो इसका ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च होगा। किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपका आर्थिक पहेलु सुदृढ़ बनेगा, ऐसे प्रबल योग हैं। विचारों में अनिर्णायक्ता रहेगी, मुसाफरी होगी।

सिंह (Leo): आप के व्यापार का विस्तारण होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में धन सम्बंधित आयोजन भी कर सकेंगे। उचित कारणों पर धन का खर्च होगा। विदेश स्थित व्यवसायीजनों से लाभ होने की संभावना है।

कन्या (Virgo): आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आभूषणों की खरीदी करेंगे और साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा दिन है।

तुला (Libra): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज संपत्ति सम्बंधित कार्यों एवं गृहस्थ जीवन के प्रश्नों का निराकरण आ जाएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहकारपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी परास्त होंगे।

धनु (Sagittarius): निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख न हो इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा।

मकर (Capricorn): आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो जाएगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके सभी काम सरलता से पूर्ण होंगे।

कुंभ (Aquarius): धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ तूतू-मैंमैं होगी। आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आपके व्यवहार में देखने को मिलेगी।

मीन (Pisces): व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद हैं, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का हल मिलेगा। प्रवास- पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment