Saturday, July 25, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलJuly 26, 2015


मेष (Aries): आज का दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्र, आभूषणों की खरीदी करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

वृषभ (Taurus): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख शांति से भरा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पर्यटन का आयोजन होगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। बौद्धिक चर्चा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान की चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

कर्क (Cancer): मानसिक और शारीरिक हताशा आपको व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आपके हित में रहेगा।

सिंह (Leo): आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिल सकते हैं। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा।

कन्या (Virgo): किसी भी प्रकार की निर्णायक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बिताने में ही बुद्धिमानी है।

तुला (Libra): दृढ़ वैचारिकता के साथ आज का दिन शुरू होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र, आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): अध्यात्म और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलें। मनोरंजन पर खर्च होगा।

धनु (Sagittarius): आज आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): स्थावर संपत्ति का दस्तावेज करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा।

कुंभ (Aquarius): आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। सफल और शुभ दिन रहेगा।

मीन (Pisces): किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में रुचि रहेगी। मन प्रसन्न होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment