Tuesday, February 24, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 25, 2015


मेष (Aries): आज शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ पसंदीदा भोजन करने और आनंदपूर्वक समय बिताने का योग है। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे।

वृषभ (Taurus): आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन (Gemini): आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। खर्च अधिक रहेगा।

कर्क (Cancer): आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।

सिंह (Leo): आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

कन्या (Virgo): शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका विवाद होगा।

तुला (Libra): स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद होंगे। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक होगा। हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। मित्रों, सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा।

मकर (Capricorn): आपका आज का दिन मिश्र फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी।

कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है।

मीन (Pisces): आपका आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर होंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। रोमांस बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment