Tuesday, February 17, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 18, 2015


मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। प्रत्येक कार्य का निर्णय व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद लें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ (Taurus): आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेश जाने की भी संभावना है। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।

मिथुन (Gemini): अशुभ घटनाओं की आज संभावनाएं अधिक हैं, इसलिए सावधानी बरतें। क्रोध को संयम में कर दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे।

कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी।

सिंह (Leo): आज मानसिक चिंता होने के कारण मन बेचैन रहेगा। दिनभर शंका और उदासी भी छायी रहेगी। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा रहेगी।

कन्या (Virgo): आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतान के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरें।

तुला (Libra): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज के काम सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दें।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ ही भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय शुभ है।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। परिवार में क्लेष का वातावरण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की सलाह है।

मकर (Capricorn): आज के दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। शारीरिक कष्ट से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अकस्मात का योग है।

मीन (Pisces): आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment