Wednesday, February 18, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 19, 2015


मेष (Aries): आज आपका दोस्तों के साथ मजे करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे और आपका भी उनके पीछे कुछ धन खर्च होगा। संतान से लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है।

वृषभ (Taurus): आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन (Gemini): किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहेगा। नौकरी-व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer): आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी और क्रोध, दोनों पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। खर्च अधिक हो सकता है। अनैतिक कार्यो से दूर रहने की सलाह है।

सिंह (Leo): वैवाहिक जीवन में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच तनाव होगा। अपने भागीदार और व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में न पड़ें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी।

कन्या (Virgo): आज के दिन आप स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। घर और कार्यस्थल दोनों जगह अच्छा वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे।

तुला (Libra): आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधा आएगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज शांत मन से दिन बिताने की सलाह है। चिंताग्रस्त मन और अस्वस्थ शरीर आपको बेचैन रखेगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। दस्तावेज करने में सावधानी बरतें।

धनु (Sagittarius): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी और परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है।

मकर (Capricorn): आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय और मन को छू लेंगे।

मीन (Pisces): लोभ या लालच में न फंसें। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी-निवेश करने से पहले ध्यान रखें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment