Wednesday, February 11, 2015

आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 12, 2015


मेष (Aries):आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। मध्याहन के बाद नए काम की शुरुआत न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। राग-द्वेष से दूर रहें और अपने शत्रुओं से संभलकर चलें।

वृषभ (Taurus):व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। आज आपको सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आप के मन को प्रफुल्लित करेंगे।

मिथुन (Gemini):आज आपका दिन बौद्धिक कार्यों में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहें। मध्याह्न के बाद व्यवसायिक वर्ग को लाभ हो सकता है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer):हताशा की वजह से आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुडी समस्याएं परेशान करेंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo):आज विदेश में रहने वाले लोगों से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कन्या (Virgo):अपने मन की दुविधा को ध्यान में रखकर नए काम की शुरुआत आज न करें। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मध्याह्न के बाद समय अनूकुल होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला (Libra):आज कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में निखार आएगा। वस्त्राभूण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। आपका मन दुविधा की स्थिति में रहेगा, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक (Scorpio):आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना हो सकती है। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius):व्यवसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मकर (Capricorn):आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति और अनुकूल वातावरण बने रहने के योग हैं। मित्रों से मुलाकात होगी और किसी मनोहर स्थल पर घूमने जाने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius):आज से आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा की संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।

मीन (Pisces):आज आप वाणी और वर्तन को संयमित रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। व्यवसायिक स्थल पर सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद विवाद में न पड़ें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment