Monday, February 23, 2015

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

To ensure delivery directly to your inbox, please add nbtnewsletterservices@indiatimes.com to your address book today.
If you are having trouble viewing this newsletter, please click here
भविष्यफलFebruary 24, 2015


मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप बेचैन रहेंगे। चिंताओं के कारण मन में मानसिक भार रह सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है।

मिथुन (Gemini): व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति भी संभव है। विवाह के लिए उत्सुक लोगों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप से अधिकारी खुश रहेंगे। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा बढ़ेगी। माता से भी लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo): आज का दिन आलस और थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव के कारण मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। पेट से संबंधित दर्द परेशान करेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़े‍गा। क्रोध पर संयम रखें।

कन्या (Virgo): खान-पान में खासतौर पर ध्यान रखें। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा।

तुला (Libra): आज सांसारिक जीवन का आनंद मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यों से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius): क्रोध पर संयम बरतने की सलाह है। पेट संबंधी बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराश होने की संभावना है। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े या बेवजह चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है।

कुंभ (Aquarius): आज आपके मन से चिंता का भार हल्का होगा और आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

मीन (Pisces): नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगड़े को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us | Advertise with Us | Terms of Use | Privacy Policy | Feedback | Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment